
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य के प्रथम चरण का विधिवत आगाज़ हो गया है। प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी के साथ प्रगणकों की टीम घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्रित कर रही है। इस कार्य की निगरानी स्वयं चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए कुल 63 प्रगणक एवं 11 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 6 प्रगणक और 1 पर्यवेक्षक को रिजर्व में रखा गया है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसठ को सहायक चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कार्य में बेहतर समन्वय बना रहे।जनगणना के दौरान कर्मी घर-घर जाकर 36 प्रकार के सवालों के आधार पर परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, मकानों एवं कमरों की संख्या, रसोई की स्थिति तथा सदस्यों की मूलभूत जानकारी शामिल है।प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 530 मकानों का भौतिक सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है, जबकि 88 से अधिक मकानों का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है। बीडीओ ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी दें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।