Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/डुमरांव 

जदयू के विधान सभा प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में डुमरांव नगर जदयू के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता रामबिहारी सिंह शामिल हुए। इसका नेतृत्व विधान सभा प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा ने किया।

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

लिहाजा उन्हीं के नेतृत्व में निकाला गया। कैंडल मार्च नगर के विभिन्न सड़कों से होते हुए शहीद पार्क तक जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने जमकर वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।  कैंडल मार्च नयाथाना से निकल, पुराना थाना रोड होते हुए शहीद स्मारक तक गया, जहां सभी ने शहीदों को नमन कर कैंडल को रखा।

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

इस दौरान नगर के लोगों ने भी उन शहीदों को याद करते हुए उनपर गर्व किया। कैंडल मार्च में नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अजय चंद्र लोदी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, नथुनी प्रसाद खरवार, जिला जदयू महिला अध्यक्ष प्रीति पटेल, विशोका चंद्र, अमरेन्द्र केवट, मिथिलेश कुशवाहा, गोरख चौधरी, मिंटू हाशमी, विमलेश सिंह, बबन प्रसाद, उमेश गुप्ता, संजय चंद्रवंशी, समुल्ला कुरैशी, कन्हैया चौधरी, कैलाश चौधरी, महेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।