Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

फ्लैग मार्च निकाल प्रशासन ने दिया शांतिपूर्ण दशहरा मनाने का संदेश

फ्लैग मार्च निकाल प्रशासन ने दिया शांतिपूर्ण दशहरा मनाने का संदेश

- डुमरांव में एसडीओ एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार को एसडीओ कुमार पंकज व एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा का त्योहार मनाने का संदेश दिया। थाना परिसर से निकला यह फ्लैग मार्च पूरे शहर में भ्रमण के बाद संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के अनुमंडल के कई थानों की पुलिस के अलावे बीएसएपी फोर के जवान भी शामिल हुए थे। एसडीओ कुमार पंकज ने लोगों को शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल में दशहरा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों तथा मनचलों पर मेला के दौरान विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन दशहरा मेला के दौरान वॉच टॉवरों तथा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करते रहेगी। वही एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। खासकर मेला के दौरान तथा प्रतिमा विसर्जन के दिन पुलिस के जवान 24 घंटे मुश्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान नफरत व हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तथा बूटों की धमक से शरारती तत्वों में हड़कंप मचा रहा। फ्लैग मार्च में डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, सीओ अंकिता सिंह समेत कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी समेत सैकड़ो जवान शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।