बक्सर में कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट’ शुरू, युवाओं को नेतृत्व प्रशिक्षण देने की पहल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संचालित ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर जिले में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने इसे संगठन सशक्तिकरण और नए नेतृत्व के निर्माण की पहल बताया।
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संचालित ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर जिले में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने इसे संगठन सशक्तिकरण और नए नेतृत्व के निर्माण की पहल बताया।जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव से युवाओं और सक्रिय नागरिकों को जोड़कर उन्हें राजनीतिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण देना है। उनके अनुसार, प्रतिभागियों को जनसंपर्क, नीति-समझ और सामाजिक मुद्दों पर संवाद की बारीकियां सिखाई जाएंगी, ताकि वे स्थानीय स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह पारदर्शी और समावेशी होगा, जिसमें सभी वर्गों को समान अवसर दिया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य ऐसे कार्यकर्ताओं को तैयार करना है जो जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की विचारधारा को मजबूती से रख सकें।कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना भी की गई। वक्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन विषयों पर व्यापक जनसंवाद की जरूरत है। पार्टी नेताओं ने युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी इस कार्यक्रम के तहत कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, त्रियोगी नारायण मिश्रा, महेंद्र चौबे, विकास कुमार विकास, अजय यादव और राकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

