स्नातक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर, 18 सितंबर से नि:शुल्क प्रशिक्षण

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय बक्सर के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लर्नेट स्किल्स लिमिटेड एवं इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से स्नातक रोजगार क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण (जीईईटी) कार्यक्रम चलाया जाएगा।

स्नातक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर, 18 सितंबर से नि:शुल्क प्रशिक्षण

__ करियर की दिशा तलाशने के साथ संवाद कौशल और साक्षात्कार की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग, प्रशिक्षण के बाद रोजगार में भी मिलेगी मदद

केटी न्यूज/बक्सर।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय बक्सर के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लर्नेट स्किल्स लिमिटेड एवं इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से स्नातक रोजगार क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण (जीईईटी) कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं की क्षमता, रुचि और करियर की संभावनाओं का आकलन कर उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ष 2026 में 12वीं, आईटीआई अथवा स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पूर्व वर्षों में 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने इससे पहले जीईईटी कार्यक्रम का प्रशिक्षण अथवा करियर तैयारी परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया हो।

अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों को करियर आकलन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुरूप करियर के विकल्प समझने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में किट बॉक्स, टी-शर्ट, पुस्तक, नोटबुक और पेन भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा।इसके साथ ही युवाओं को साक्षात्कार की तैयारी, संवाद कौशल और रोजगार के लिए आवश्यक व्यवहारिक दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने में भी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

हालांकि, वर्ष 2025 अथवा उससे पहले जीईईटी कार्यक्रम के तहत करियर तैयारी परीक्षा या प्रशिक्षण में शामिल हो चुके अभ्यर्थी इस अवसर के लिए पात्र नहीं होंगे। यह सुविधा केवल उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने पूर्व में जीईईटी की परीक्षा या प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया है।प्रशिक्षण 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से जिला नियोजनालय, बक्सर में शुरू होगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए लर्नेट स्किल्स लिमिटेड/जीईईटी कार्यक्रम टीम के प्रतिनिधि अतिश सागर के मोबाइल नंबर 8986219658 पर संपर्क किया जा सकता है।