Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बक्सर जिले को शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विधिवत शुभारंभ बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया।

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

-- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भव्य शुभारंभ, सांसद ने 12 दिव्यांगों को मोटर स्कूटर देने की की घोषणा

केटी न्यूज/बक्सर

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बक्सर जिले को शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विधिवत शुभारंभ बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने की, जबकि संचालन युवा नेता आकाश कुमार सिंह ने किया।

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने स्वागत भाषण में जितेंद्र ठाकुर ने पुनर्वास केंद्र के शुभारंभ को दिव्यांग समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि वर्षों से चला आ रहा सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह और जिला दिव्यांग संघ के सदस्यों को देते हुए उनके सतत प्रयासों की सराहना की।

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

-- सांसद की पहल से साकार हुआ सपना

मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सम्मान, सुविधा व आत्मनिर्भरता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंच से 12 दिव्यांगजनों को मोटर स्कूटर प्रदान करने की घोषणा कर उपस्थित लोगों को आश्चर्य और खुशी से भर दिया। सांसद की इस घोषणा पर सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।सांसद ने कहा कि यह पुनर्वास केंद्र न केवल इलाज और परामर्श का केंद्र बनेगा, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी दिव्यांगों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

-- गरिमामय उपस्थिति से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्याम प्रकाश सिंह, चंदन पाठक, जिला दिव्यांग संघ के कोषाध्यक्ष टी.के. सर सहित पप्पू जायसवाल, अभय कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अगस्त पाठक, राजू गुप्ता, दिलीप राम, अभय पासवान, भुताली राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभा के अंत में जिला दिव्यांग संघ के सचिव प्रमोद केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, प्रशासन एवं उपस्थित दिव्यांगजनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।

बक्सर को मिली दिव्यांग सशक्तिकरण की नई सौगात

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।