Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, गश्ती पुलिस की तत्परता से एक आरोपी दबोचा, दूसरा स्कार्पियो लेकर फरार

कोरानसराय थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय गश्ती व्यवस्था ने गुरुवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया। मठिला रोड स्थित नाजीरगंज गांव के पास मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश कर रहे स्कार्पियो सवार दो युवकों में से एक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी वाहन समेत फरार हो गया।

मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, गश्ती पुलिस की तत्परता से एक आरोपी दबोचा, दूसरा स्कार्पियो लेकर फरार

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय गश्ती व्यवस्था ने गुरुवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया। मठिला रोड स्थित नाजीरगंज गांव के पास मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश कर रहे स्कार्पियो सवार दो युवकों में से एक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी वाहन समेत फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम एक ऑटो चालक कोरानसराय चौक से मठिला की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ऑटो की हेडलाइट खराब हो गई, जिसके बाद चालक सड़क किनारे रुककर मोबाइल की रोशनी में उसे ठीक करने लगा।

मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, गश्ती पुलिस की तत्परता से एक आरोपी दबोचा, दूसरा स्कार्पियो लेकर फरार

इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए स्कार्पियो से पहुंचे दो युवक वहां रुके और झपट्टा मारकर चालक का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों तेजी से भागने लगे।घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासुदेवा थाना क्षेत्र के चकौड़ा गांव निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर स्कार्पियो लेकर फरार होने में सफल रहा।

मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, गश्ती पुलिस की तत्परता से एक आरोपी दबोचा, दूसरा स्कार्पियो लेकर फरार

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी और स्कार्पियो की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। वहीं पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्ती और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, गश्ती पुलिस की तत्परता से एक आरोपी दबोचा, दूसरा स्कार्पियो लेकर फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।