बारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपी फरार

बारह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपी फरार

-घिनौनी हरकत से शर्मसार हुआ गांव

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर ) 

डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने गांव के ही 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।  किशोरी द्वारा मचाए गए शोरगुल को सुन ग्रामीणों के जुटने पर उसकी आबरू बची जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया। किशोरी के परिजनों द्वारा आरोपी निगम चौबे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस रात से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से कुछ सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़ अपने घर में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

लेकिन किशोरी द्वारा मचाए शोर गुल को सुन आसपास के लोग जुट गए। तब वह दीवार फांद भाग गया। रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। डुमराव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। लोग उस वहशी को जल्दी गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।