काली मंदिर से 53 किलो का पीतल का घंटा व 35 हजार नकदी की चोरी

काली मंदिर से 53 किलो का पीतल का घंटा व 35 हजार नकदी की चोरी

- पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज। बक्सर

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवलिया काली मंदिर से चोरों ने 53 किलो ग्राम के पीतल के घंटे तथा दान पेटी में रखें 35 हजार रुपए चुरा लिए है। सुबह में जब इसकी जानकारी हुई तो श्रद्धालुओं में आक्रोश गहरा गया। मंदिर के पुजारी अंशुल उपाध्याय ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार रात में मंदिर में ताला बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर 53 किलो वजनी पीतल का घंटा तथा दान पेटी में पिछले 2 साल के दौरान जमा हुए करीब 35 हजार रुपए चुरा लिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चंदा इकट्ठा कर 45 हजार रुपए में यह घंटा खरीदा गया था। मंदिर में चोरी की घटना सुबह में जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

ग्रामीणों में चोरों का प्रति गहरा आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस घटना की सूचना इटाढ़ी पुलिस को भी दी। जब के पुजारी अंशुल उपाध्याय ने अज्ञात चोरों पर मामला भी दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। दूसरी तरफ आस्था पर प्रहार से ग्रामीण काफी नाराज है।