पीपल के पास बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 35.5 लीटर विदेशी शराब बरामद
चक्की थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अंतर्गत ग्राम भोला डेरा के समीप खरहाटाड जाने वाली सड़क पर पीपड़ के पास वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार (पिता रामजी राम), निवासी खरवानिया तथा मोo साहिद (पिता स्वo मोo साबिर), निवासी नवानगर, थाना नवानगर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।
केटी न्यूज/चक्की
चक्की थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अंतर्गत ग्राम भोला डेरा के समीप खरहाटाड जाने वाली सड़क पर पीपड़ के पास वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार (पिता रामजी राम), निवासी खरवानिया तथा मोo साहिद (पिता स्वo मोo साबिर), निवासी नवानगर, थाना नवानगर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से किंग फिशर बीयर 500 एमएल की कुल 71 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा 35.5 लीटर बताई जा रही है। बरामदगी के बाद मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में चक्की थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

