Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

उप मुखिया के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना अंतर्गत कतिकनार पंचायत के दंगौली गांव में उस समय तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया, जब उपमुखिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना को लेकर उपमुखिया दीपक सिंह ने नावानगर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।

उप मुखिया के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

उप मुखिया के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/नावानगर 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उपमुखिया ने मनरेगा के तहत मजदूरों से आहर की सफाई करा रहे थे। तभी गांव के ही मंटू सिंह,आशा देवी, प्रिंस कुमार समेत एक अन्य वहां पहुंचकर बातों ही बातों में हाथापाई शुरू कर दी। बाद में नामजद लोगों ने उपमुखिया के साथ मारपीट करने लगे। साथ ही मंटू सिंह द्वारा गोली मरवाने की धमकी भी देने की बात उपमुखिया ने बताया।

उप मुखिया के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उपमुखिया को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इधर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि उपमुखिया के साथ मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। उपमुखिया के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

उप मुखिया के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।