Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

अकालुपुर पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में डीके एम कॉलेज डुमरी के प्रचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर घायल

सड़क हादसे में अनुमंडल के सिमरी प्रखंड के डुमरी गांव स्थित डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के प्रभारी प्राचार्य कपिलमुनी शर्मा की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एमवी कॉलेज बक्सर के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. पीके सिन्हा, तथा डुमरी कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर प्रो. रामकुमार सिंह व डॉ. छोटक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए है। तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

- डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के समीप जर्जर हो चुकी अकालुपुर पुलिया पर हुआ हादसा

- कॉलेज संबंधित मीटिंग के लिए एसडीएम के पास स्कार्पियो पर सावार हो आ रहे थे सभी

केटी न्यूज/डुमरांव

सड़क हादसे में अनुमंडल के सिमरी प्रखंड के डुमरी गांव स्थित डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के प्रभारी प्राचार्य कपिलमुनी शर्मा की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एमवी कॉलेज बक्सर के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. पीके सिन्हा, तथा डुमरी कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर प्रो. रामकुमार सिंह व डॉ. छोटक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए है। तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

अकालुपुर पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में डीके एम कॉलेज डुमरी के प्रचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर घायल

घटना सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अनुमंडल कार्यालय के समीप अकालुपुर गांव के पास डुमरांव राजवाहा मार्ग पर बनी जर्जर पुलिया पर हुई है। जानकारी के अनुसार सभी कॉलेज के शासकीय निकाय के गठन के लिए आयोजित बैठक में डुमरांव एसडीएम कार्यालय आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीएम राकेश कुमार, स्थानीय विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह व डुमरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम व विधायक ने जख्मियों का हाल चाल पूछने के साथ ही घटना पर गहरा दुःख जताया जबकि पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। वहीं, सूत्रों का कहना है कि अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर होने के बाद जख्मियों का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। 

अकालुपुर पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में डीके एम कॉलेज डुमरी के प्रचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर घायल

बताया जाता है कि मृतक प्रभारी प्राचार्य बिहटा थाना क्षेत्र के काब गांव के रहने वाले थे। वहीं, इस घटना में जख्मी हुए प्रो. राम कुमार सिंह चक्की थाना क्षेत्र के छोटका लहना गांव व डॉ. छोटक कुमार डुमरी गांव के रहने वाले है। डॉ. छोटक की पहचान इलाके में अंग्रेजी के अच्छे शिक्षकों में होती है। घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय में विधायक व एसडीएम के नेतृत्व में सभी डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के शासकीय निकाय के गठन के लिए होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए स्कार्पियो से आ रहे थे।

अकालुपुर पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में डीके एम कॉलेज डुमरी के प्रचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर घायल

स्कार्पियो को कोई प्रोफेसर ही चला रहे थे। जैसे ही उनका वाहन अकालुपुर के जर्जर पुलिया को पार करने लगा कि पुलिया के जर्जर होने के कारण अचानक स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया तथा वह पुलिया से नीचे जा गिरी। जिससे डीके मेमोरियल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एमवी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को गंभीर चोटें आई है। वहीं, प्रो. रामकुमार सिंह का एक पैर टूट गया है जबकि डॉ. छोटक कुमार के सीने में चोट आई है। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।  एसडीएम राकेश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने जख्मियों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

अकालुपुर पुल पर हुई सड़क दुघर्टना में डीके एम कॉलेज डुमरी के प्रचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।