Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

केटी न्यूज/बक्सर  

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग पर सिकरौल गांव स्थित टेढ़वा बाबा के समीप गुरुवार की रात अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इन घायलों को ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें उठा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। उधर, ट्रक चालक स्थिति को भांप ट्रक को तेज गति भागने के क्रम में  थोड़ी दूर बाद अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गया।

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

जहा ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना के सिकरौल गांव निवासी सूरज राम पिता शम्भू राम, सबिता देवी पति अवधेश राम व अवधेश राम पिता सत्यदेव राम एक ही बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए भभुआ गए थे। जहां से शाम के समय वापस गांव लौट रहे  थे। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक सिकरौल के टेढ़वा बाबा के पास पहुंचे। उसी समय बक्सर की तरफ से आ रही एक ट्रक ने इसमें टक्कर मार दिया।

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

टक्कर लगते ही यह बुरी तरह से जख्मी होकर गिर चीखने चिल्लाने लगे। जिनकी आवाज सुन ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। तभी वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। जिसे वहीं छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर चालक एवं खलासी भागने में सफल हो गए। वही, घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं बाइक को जब्त कर थाने ले जाया गया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना लगभग रात्रि 10रू00 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पेड़ से टकराई ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया। वही, उन्होंने बताया कि इस घटना में घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

जबकि,  ट्रक के नम्बर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह नौ बजे चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर तिवाय मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक चालक पिकअप से टकरा गया। इस घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप कैमूर जिला के नुआंव के तरफ से आ रही थी। बाइक चालक रामपुर की तरफ से जा रहा था।

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन जख्मी, भागने के क्रम में ट्रक पेड़ से टकराई

जैसे ही तिवाय मोड़ के समीप पहुंचा, उसी समय बाइक चालक अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराया। टक्कर होते ही वह बुरी तरह से जख्मी होकर गिर पड़ा।  पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। वही, घटना में घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता उक्त घायल कैमूर के भटवलिया गांव के रहने वाले है। जबकि, इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।