Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

वीर कुंवर सिंह सेतु से रेलिंग पर चढ़ कर एक 22 वर्षीय युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को देख लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। जहा पुलिस पहुंच युवती को ढूढ़वाने का प्रयास किया जा रहा है। वही, दूसरी तरफ इस घटना के पीछे का कारण की भी जांच की जा रही है।

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

वीर कुंवर सिंह सेतु से रेलिंग पर चढ़ कर एक 22 वर्षीय युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को देख लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। जहा पुलिस पहुंच युवती को ढूढ़वाने का प्रयास किया जा रहा है। वही, दूसरी तरफ इस घटना के पीछे का कारण की भी जांच की जा रही है। हालांकि, युवती की पहचान कर ली गई है। बताया जाता है युवती मूफ़स्सिल थाना कठघरवा गांव निवासी सुरेंद्र कोहार की पुत्री प्रियंका कुमारी है।

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

जो विगत कुछ दिन पहले ननिहाल यूपी के भरौली आयी थी और घर से बक्सर किताब खरीदने निकली थी। पुलिस गंगा नदी में लड़की की तलाश कर रही है। लड़की को बाहर निकालने के लिए स्थानीय गोताखोरों से सहयोग ली जा रही है। बताया जाता है कि प्रियंका कुमारी विगत दस दिन पहले वह अपने ननिहाल यूपी के भरौली आयी थी। मंगलवार की दोपहर दो बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह किताब लेने के लिए बक्सर जा रही है।

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

जैसे ही यूपी बिहार को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बनी वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंची, वह रेलिंग पर चढ़ गई। तब तक पुल के रास्ते गुजर रहे राहगीर जब तक उसे बचाने के लिए पहुंचते तब-तक उसने नदी में छलांग लगा दिया और गहरे पानी में डूब गई। लोगों की सूचना पर वीर कुंवर सिंह सेतु पर सदर सीओ, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार व आसपास के पुलिस कर्मी और स्थानीय गोताखोर पहुंच युवती को ढूंढने का प्रयास में लग गए।

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

इधर घटना की सूचना पर कठघरवा गांव से उसके परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। हालांकि, उनके द्वारा इस सम्बंध में कारणों को नही बताया गया। इधर, कठघरवा गांव में लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। लोगों द्वारा बताया जाता है कि। यूपी में उसके माता-पिता ने हाल ही में शादी ठीक की थी। अगले वर्ष मार्च में उसकी शादी होनी थी। कहा जाता है लड़की इस शादी से नाखुश थी। उधर, पुल के पास कुछ सामान छुटे थे। जिसमें उसके एक जोड़े कपड़े भी थे।

बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु की रेलिंग से कूद युवती ने की आत्महत्या, शव की तलाश जारी

ऐसा प्रतीत हो रहा वह कही जाने के मूड में हो।नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंच स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण युवती को ढूंढने में भी काफी परेशानी हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।