तीन मंजिल से गिरा प्रशिक्षु जवान, इलाज के दौरान मौत
डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर में रविवार की शाम प्रशिक्षण ले रहे एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की तीन मंजिला भवन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल जवान को सहकर्मियों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

__ डुमरांव बीएसएपी परिसर में हादसे से मचा हड़कंप, 29 अगस्त को ही प्रशिक्षण के लिए आया था रजनीश; घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस
__ प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की मौत पर अखबारी खबर
केटी न्यूज/डुमरांव।
डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर में रविवार की शाम प्रशिक्षण ले रहे एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की तीन मंजिला भवन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल जवान को सहकर्मियों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बक्सर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवां गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रजनीश बिहार सैन्य पुलिस-19, बेगूसराय से प्रशिक्षण के लिए डुमरांव आया था। वह 29 अगस्त को ही बीएसएपी परिसर पहुंचा था और प्रशिक्षण शुरू किए अभी कुछ ही दिन हुए थे।जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अचानक रजनीश के तीन मंजिला भवन से गिरने की सूचना मिली। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद सहकर्मी और अन्य प्रशिक्षु मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

__हादसा या कुछ और? जांच के बाद खुलेगा राज
रजनीश आखिर किन परिस्थितियों में भवन से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस बिंदु को लेकर जांच कर रही है। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना के समय की परिस्थितियों को खंगाल रही है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की मौत की पुष्टि की है। जवान की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

