फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में चार गिरफ्तार
कोरानसराय थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपी शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
केटी न्यूज/डुमरांव
कोरानसराय थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपी शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और पूर्व निर्धारित अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कोरानसराय निवासी जितेंद्र पासवान (25 वर्ष), फागु डेरा निवासी लल्लू सिंह यादव (46 वर्ष) तथा मठिला निवासी सोनू कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वे काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।इसी अभियान के दौरान कोपवा गांव निवासी सियाराम रवानी (65 वर्ष) को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता में है और किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। वहीं आम लोगों ने भी पुलिस अभियान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में शांति व्यवस्था और मजबूत होगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

