Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता ने पुत्र के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता ने पुत्र के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

- मामला नैनीजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का, पुलिस ने रिश्तेदार के घर से किशोर को किया बरामद

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता ने पुत्र के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

नैनीजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक किशोर के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पटाक्षेप करते हुए उक्त किशोर को डुमरांव स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। किशोर को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता ने पुत्र के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

मिली जानकारी के अनुसार किशोर के पिता श्रीभगवान यादव ने शुक्रवार को ही अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत की थी, जिसमें पड़ोसियों पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगा था। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा। पुलिस ने जब मामले की पड़़ताल शुरू की तो पता चला कि श्रीभगवान को अपने पड़ोसियों से विवाद हुआ है,

पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता ने पुत्र के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

उन्हें सबक सिखाने के लिए ही उसने अपने पुत्र को गायब किया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तकनीकी साधनों से खोज निकाला। पिता ने उसे डुमरांव स्थित एक रिश्तेदार के घर छिपाया था। शनिवार को पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है।जहां न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि नैनीजोर थानाध्यक्ष मो फिरोज आलम ने की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।