छात्रा से बदसलूकी और मारपीट मामले में दो भाइयों पर केस

स्थानीय थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा से बदसलूकी और मारपीट मामले में दो भाइयों पर केस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा 15 मई को डुमरांव से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कठार रोड के समीप एक युवक ने कथित रूप से अपनी गाड़ी से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। छात्रा द्वारा विरोध जताने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवक ने उसे धमकाते हुए कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो।

वहीं, बाद में उसका बड़ा भाई भी कई लोगों के माध्यम से फोन कर मामले को दबाने और केस नहीं करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लगातार डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है तथा आने-जाने के दौरान पीछा कर भय का माहौल बनाया जा रहा है।घटना के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अरक पश्चिम टोला गांव निवासी विक्की सिंह एवं उसके बड़े भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।