Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

प्रशासन द्वारा लाख चेतावनी के बाद भी बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला कम होने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर जिले में बुधवार की रात सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव में आयी। जहां जयमाला के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी। जिसमें बक्सर निवासी को गोली लगी थी। वो बाराती पक्ष से था। घायल को गोली बाएं हाथ में लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

- बक्सर जिले के नावानगर गांव से आयी थी सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव बरात

- नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी हरेंद्र यादव के बांह में लगी गोली

केटी न्यूज/आरा

प्रशासन द्वारा लाख चेतावनी के बाद भी बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला कम होने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर जिले में बुधवार की रात सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव में आयी। जहां जयमाला के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी। जिसमें बक्सर निवासी को गोली लगी थी। वो बाराती पक्ष से था। घायल को गोली बाएं हाथ में लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि घायल शख्स बक्सर के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी हरेंद्र यादव (45) है। मामला सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव की है।

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

--लहसुन और दाल बेचते हैं घायल

घायल हरेंद्र यादव घुमकर लहसुन और दाल बेचने का काम करते हैं। घटना को लेकर वहां मौजूद बरातियों और शरारतियों के बीच भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे। उधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर,जख्मी हरेंद्र यादव ने बताया कि उनके गांव के निवासी बृज बिहारी यादव के बेटे रवि कुमार की बारात सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी बिंदा सिंह के घर आई थी।

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

--बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

बताया जा रहा कि जब जयमाल हो रही थी तो हरेंद्र वहीं थे। इस बीच 2 व्यक्ति आए और उन्हें हटने को कहा। इसके बाद उनलोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। चिकित्सक ने बताया कि जख्मी को हाथ में गोली लगने के बाद खून ज्यादा बह गया है। हाथ की हड्डी टूटने से हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हालांकि फायरिंग किसने की। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग बारात पक्ष से शामिल बक्सर के युवक को लगी गोली, इलाजरत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।