Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बाइक लूट कर शराब तस्करी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, तीन की तलाश

बाइक लूट कर शराब तस्करी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, तीन की तलाश

- अपराधी की निशानदेही पर गैंग के दो बदमाशों के घर से लूटी गयी दो बाइक बरामद 

- तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस ने शराब की तस्करी के लिए बाइक लूटने वाले एक गिरोह का खुलासा किया। जिसमें इस गिरोह का एक अपराधी गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर लूटी गई दो बाइक भी बरामद की गयी है। दोनों बाइक गिरोह के दो अपराधियों के घरों से बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाश ओपी क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी राजेश तुरहा उर्फ लकड़ तुरहा है। गिरोह सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर बांध के पास हथियार का भय दिखाकर बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। गैंग के तीन अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को छापेमारी की जा रही है। चिन्हित अपराधियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी बबली सिंह, डब्लू सिंह और सिन्हा ओपी क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।

बाइक लूट कर शराब तस्करी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, तीन की तलाश

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर बांध के पास बाइक लूट की घटनाएं लगातार हो रही थी। उस क्रम में पिछले 31 अगस्त को भी एक बाइक की लूट की गयी थी। उसे देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सदर एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। उसके बाद से ही पुलिस टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी थी। जिसमें चार बदमाशों की पहचान की गयी। उसके बाद टीम द्वारा ज्ञानपुर सेमरियां में छापेमारी कर गिरोह के सदस्य राजेश तुरहा उर्फ लकड़ तुरहा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पिछले 31 अगस्त की लूट सहित अन्य घटनाओं में

बाइक लूट कर शराब तस्करी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, तीन की तलाश

शामिल होने की बात स्वीकार की। साथ ही, उसने अपने गैंग के तीन अन्य सदस्यों का भी नाम बताया। जिसकी निशानदेही पर बबली सिंह और सत्येंद्र सिंह के घर से लूटी गयी दो बाइक भी बरामद की गयी। एसपी ने बताया कि अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है कि गिरोह के सदस्यों द्वारा लूटी गयी बाइक से नदी के तटीय इलाकों में अवैध शराब की तस्करी करते हैं। उसकी पूरी जांच की जांच की जा रही है। अन्य घटनाओं में भी इन अपराधियों की संलिप्तता की तफ्तीश की जा रही है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।