Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

महुली गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

आरा। शहर के पास स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

महुली गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

केटी न्यूज़/ आरा

आरा। शहर के पास स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजन ससुराल वालों पर पैसे की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

मृतका की पहचान 19 वर्षीय गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो महुली गांव के मंटू पासवान की पत्नी थी। गुड़िया के चचेरे भाई गोपाल पासवान ने बताया कि गुड़िया की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुई थी। शादी के दौरान उन्हें दहेज में एक बाइक और कुछ नगद दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त पैसे की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 

कुछ दिन पहले, गुड़िया को मायके भेज दिया गया था, लेकिन उसके पति और ससुर ने उसे वापस ससुराल बुलाया। सोमवार सुबह गुड़िया के ससुर मन पासवान ने फोन करके बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब परिवार वाले महुली गांव पहुंचे, तो देखा कि उसका शव ऑटो में पड़ा था और ससुराल वाले गायब थे। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गोपाल पासवान ने आरोप लगाया कि गुड़िया की हत्या उसकी ससुराल वालों ने पैसों की मांग को लेकर की। मृतका के परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई हैं, और उसकी मां की मृत्यु 2015 में हो गई थी। इस घटना से गुड़िया के परिवार में कोहराम मच गया है, और सभी सदस्यों का बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।