केसठ में दिन दहाड़े घर में चोरी, 50हजार नगद सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

केसठ में दिन दहाड़े घर में चोरी, 50हजार नगद सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

- बच्चों के साथ खेत पर गया था गृहस्वामी, आम सभा में भाग लेने पत्नी गई थी पंचायत सरकार, इसी दौरान चोरों ने किया हाथ साफ

केटी न्यूज/केसठ

केसठ में लगातार चोरी की वारदात बढ़ गई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि रात की कौन कहे दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला केसठ गांव का है। जहां शुक्रवार की दोपहर चोर एक बंद घर का ताला तोड़ घुस गए और वहां से 50 हजार नगद सहित लाखों का जेवरात ले उड़े। वारदात के समय पीड़ित मुन्ना यादव व बच्चें खेत पर गए हुए थे।

जबकि उसकी पत्नी पंचायत सरकार भवन पर आयोजित आमसभा में गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने मौका पा उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन कर बताया कि उसके घर के पीछे से अज्ञात लोगों को भागते हुए देखा गया, वही घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।

पीड़ित घर पहुंचा तो देखा कि घर में रखा 50 हजार नगद व लाखो कें जेवरात गायब है। घर का सारा सामान जहां-तहां बिखरा हुआ थी। वही दिन दहाड़े हुए चोरी की वारदात से स्थानीय पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित द्वारा स्थानीय नावानगर थाना को सूचना दे दी गई है।

स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच कर लौट गई। मजे की बात तो यह है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाआंे में इजाफा होने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त तेज नहीं किया है। वही पुलिस द्वारा चोरों पर करवाई नही होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

जिसका नतीजा है की रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस को चुनौती देते हुए दिन में चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिये है। जो पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दिन दहाड़े हुए चोरी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।