नशे के खिलाफ सख्ती: छापेमारी में तस्कर समेत सात लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
स्थानीय थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार और सेवन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 24 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं अलग-अलग स्थानों से शराब पीने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
स्थानीय थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार और सेवन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 24 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं अलग-अलग स्थानों से शराब पीने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। गुप्त सूचना मिली थी कि छोटका ढकाइच गांव में महुआ शराब की बिक्री हो रही है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजा मुसहर के घर छापेमारी की, जहां से 24 लीटर देशी शराब बरामद हुई।

मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर शराब सेवन के आरोप में छह लोगों को पकड़ा। इनमें बलिया जिला के पकड़ी थाना क्षेत्र के पिपरा पट्टी निवासी अर्जुन सिंह, रसड़ा थाना क्षेत्र के उड़दयना गांव निवासी विशेश्वर प्रसाद समेत अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि होली से पहले नशे के अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब कारोबार या सेवन में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

