Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

गवाह को मारने से पूर्व गिरफ्तार हुए पांच अपराधी, हथियार व कारतूस बरामद

बक्सर पुलिस की सजगता से एक बड़ी अपराधिक घटना टल गई। पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को असलहे तथा कारतूस के साथ पकड़ा है।

गवाह को मारने से पूर्व गिरफ्तार हुए पांच अपराधी, हथियार व कारतूस बरामद

- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज के पास एक अस्पताल से पकड़े गए अपराधी, शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर पुलिस की सजगता से एक बड़ी अपराधिक घटना टल गई। पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को असलहे तथा कारतूस के साथ पकड़ा है। उनकी योजना कोर्ट में गवाही देने जाने से पहले ही एक व्यक्ति की हत्या करना था, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह घटना टल गई। एसपी शुभम आर्य ने गुरूवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। पकड़े गए अपराधियों में से एक नाबालिग है ऐसे में उसे रिमांड हो भेजा जा रहा है, अन्य को न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।

प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत पीसी कॉलेज के समीप बुटनी देवी के घर यादव पैलेस में स्थित मां बाल शारदा अस्पताल में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई, जहां से पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस तथा 1.83 लीटर विदेशी शराब भी मिला।

   पूछताछ में अभियुक्तों ने खोला राज

एसपी ने बताया कि जब पुलिस टीम ने अभियुक्तों से पूछताछ की तो अपराधियों ने बताया कि न्यायालय में लंबित किसी मामले में गवाही देने जाने से पहले ही एक व्यक्ति की हत्या करने की नियत से वे लोग यहां आए थे। इसके लिए इनलोगों ने सुपारी लिया था, लेकिन, समय रहते ही शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहतास, भोजपुर तथा बक्सर जिले के भी अभियुक्त शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें बक्सर जिले के विक्रम इंग्लिश गांव निवासी श्रीभगवान सिंह के पुत्र राजकुमार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मालिकौंधा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार यादव, रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार, रोहतास जिले के ही नटवार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सिंह का पुत्र चंदेल लाल कुमार एवं भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग शामिल हैं।

उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर डीएसपी धीरज कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन यादव, डीआइयू टीम के जिलाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक युसूफ अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार डीआइयू टीम तथा मुफस्सिल थाने के पुलिस बल शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।