केटी न्यूज/डुमरांव
शुक्रवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अप श्रमजीवी एक्सप्रेस टेªन पर पत्थरबाजी करने वाले एक शरारती तत्व को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव निवासी शाहरूख आलम अंसारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर जैसे ही अप लाइन में दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस डुमराव पहुंची कि प्लेटफार्म पर खड़ा एक युवक पत्थरबाजी करने लगा। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि स्टेशन की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवान ने ततपरता दिखते हुए रोड़ेबाजी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि डुमरांव रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस पर रोड़ेबाजी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।