बक्सर-पटना हाईवे पर सड़क हादसे में भाजपा जिलामहामंत्री गंभीर घायल, टूटा पैर

बक्सर-पटना हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ओवरटेकिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतापसागर और चना गांव के बीच शनिवार की शाम एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री विनोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने एक बार फिर इस हाईवे की खतरनाक यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बक्सर-पटना हाईवे पर सड़क हादसे में भाजपा जिलामहामंत्री गंभीर घायल, टूटा पैर

__ ओवरटेक की होड़ में हुआ हादसा, स्कॉर्पियो से बचने में ट्रैक्टर-थ्रेसर से टकराई बाइक, अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर-पटना हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ओवरटेकिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतापसागर और चना गांव के बीच शनिवार की शाम एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री विनोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने एक बार फिर इस हाईवे की खतरनाक यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार सिमरी प्रखंड के दुरासन गांव निवासी विनोद राय बाइक से जिला मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चना गांव स्थित दक्ष आईटीआई के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया।

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बचने के दौरान उनकी बाइक सड़क पर आगे चल रहे थ्रेसर लगे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भाजपा नेता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हादसे में उनके बाएं पैर के घुटने में फ्रैक्चर हो गया, जबकि बाएं हाथ की दो उंगलियां भी टूट गईं। इसके अलावा छाती और सिर पर अंदरूनी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन और परिजनों को दी। आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव पहुंचाया गया।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र राम ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे कराया, जिसमें पैर और हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

चिकित्सकों ने प्लास्टर कर उन्हें निगरानी में रखा। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भाजपा नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायल नेता का हालचाल जाना।स्थानीय लोगों का कहना है कि बक्सर-पटना हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ओवरलोड वाहनों, तेज रफ्तार और बेतरतीब ओवरटेकिंग के कारण यह सड़क अब लोगों के लिए “एक्सीडेंटल जोन” बन चुकी है।