डुमरांव स्टेशन पर स्वच्छता के साथ उठा यात्री सुविधाओं का मुद्दा

गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर डुमरांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्वच्छता अभियान के बहाने यात्री सुविधाओं और स्टेशन की उपेक्षा का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया। रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले समिति के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म समेत पूरे परिसर में साफ-सफाई कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

डुमरांव स्टेशन पर स्वच्छता के साथ उठा यात्री सुविधाओं का मुद्दा

__ गांधी-शास्त्री जयंती पर रेल यात्री कल्याण समिति ने चलाया अभियान, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर जताया शांतिपूर्ण विरोध

केटी न्यूज/डुमरांव।

गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर डुमरांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्वच्छता अभियान के बहाने यात्री सुविधाओं और स्टेशन की उपेक्षा का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया। रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले समिति के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म समेत पूरे परिसर में साफ-सफाई कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ‘स्वच्छ भारत सुंदर भारत’ और ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ के नारों से स्टेशन परिसर गूंजता रहा।अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

गांधी जयंती के अवसर पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य केवल स्टेशन की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया गया।वहीं, अभियान के दौरान डुमरांव रेलवे स्टेशन के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए डुमरांव स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि डुमरांव क्षेत्र के लोगों की बड़ी आबादी रेल यातायात पर निर्भर है। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समिति ने रेल प्रशासन से यात्री हित में इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के वरीय सदस्य शक्ति राय ने किया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन गुप्ता, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि राय, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार रौनियार, मो. मशरफ, जितेंद्र दुबे, दीपक यादव, रविशंकर सिंह, मुखिया कुशवाहा, अभिषेक रंजन, कमलेश सिंह, राहुल सूर्यवंशी, मो. शमीम, मो. सद्दाम, छोटे तिवारी, आशीष कुमार खरवार समेत कई लोग मौजूद रहे।