रघुनाथपुर में युवाओं ने बदली जयंती की तस्वीर, पौधों के साथ संजोया पर्यावरण का संकल्प
गांधी-शास्त्री जयंती पर रघुनाथपुर में युवाओं ने राष्ट्रनायकों को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। रघुनाथपुर योग क्लब एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। युवाओं ने पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


__ गांधी-शास्त्री जयंती पर योग क्लब और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने चलाया पौधरोपण अभियान, बरगद व छतवन के पौधे लगाए
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।
गांधी-शास्त्री जयंती पर रघुनाथपुर में युवाओं ने राष्ट्रनायकों को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। रघुनाथपुर योग क्लब एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। युवाओं ने पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन की पूर्वी गुमटी के समीप आयोजित कार्यक्रम में बरगद और छतवन के पौधे लगाए गए। अभियान में रघुनाथपुर युवा क्लब से जुड़े युवाओं के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है।

__ योग से स्वास्थ्य, पेड़ों से पर्यावरण की सेहत
कार्यक्रम का नेतृत्व योग शिक्षक दिनेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग जितना आवश्यक है, उतना ही स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से योग और पौधरोपण दोनों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।अभियान में मंटू कुमार, प्रदीप दुबे, मु. राजू, पारितोष सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, चंदन मिश्रा, रंजन कुमार, विनय कुमार, ई. दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव, नसीम अंसारी, सुरेश ठाकुर, गुड्डू मिश्रा, लव यादव समेत सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

