सेवा और सामाजिक सरोकार से बदलेगा समाज, युवाओं ने लिया गांधी के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को डीके कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज सेवा के प्रति युवाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवा और सामाजिक सरोकार से बदलेगा समाज, युवाओं ने लिया गांधी के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव।

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को डीके कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज सेवा के प्रति युवाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के विचारों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी समाज को दिशा देने वाली प्रेरणा है।

युवाओं को उनके विचारों को व्यवहार में उतारते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनना चाहिए।इस दौरान सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। युवाओं से रक्तदान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, शिक्षा के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कहा गया कि युवा केवल अपने करियर तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें।एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर आकर्षक पेंटिंग प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया। सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।मौके पर डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैश, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. रुचि बाला, डॉ. रमेश यादव, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं में साहिल कुमार, नीतीश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार यादव, तनु सिंह, निशा यादव, पायल, खुशी, रजनी, हिना परवीन, लीला कुमारी व अभिषेक कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए।