चैती छठ को लेकर छठिया पोखरा का एसडीएम_एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को डुमरांव के छठिया पोखरा का निरीक्षण एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

चैती छठ को लेकर छठिया पोखरा का एसडीएम_एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

__ प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को डुमरांव के छठिया पोखरा का निरीक्षण एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया और साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन को निर्देशित किया कि घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही, घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया गया।एसडीएम ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, पोखरा में नाव की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।वहीं, एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन इंतजामों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार चैती छठ पर्व डुमरांव में पूरी श्रद्धा, भक्ति और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न होगा।