सोनवर्षा में हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य झांकी, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बाली सोनवर्षा स्थित शिव कुमारी कुंवर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) का उत्सव भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भगवान राम दरबार एवं नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकी सजाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।

सोनवर्षा में हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य झांकी, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

केटी न्यूज/नावानगर 

बाली सोनवर्षा स्थित शिव कुमारी कुंवर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) का उत्सव भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भगवान राम दरबार एवं नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकी सजाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।नगर भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं “नव वर्ष मंगलमय हो” के जयघोष के साथ बाजार एवं विभिन्न मार्गों से गुजरते रहे। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र राय ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व एवं इसकी सांस्कृतिक उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं विद्यालय के सचिव अजय गुप्ता ने सभी आचार्य बंधु-भगिनी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही झांकी में शामिल भैया-बहनों को बिस्कुट एवं जलपान कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में नववर्ष के प्रति उत्साह और श्रद्धा का संचार किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।