तैयारी पूरी: रामनवमी पर डुमरांव में आज निकलेगा भव्य महाबीरी झंडा जुलूस, देर रात तक चलते रही तैयारी
डुमरांव में रामनवमी के मौके पर निकलने वाले श्री महाबीरी झंडा जलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को सुबह में छठिया पोखरा स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद शाम में राजगढ़ के विशाल फाटक से जुलूस का शुभारंभ होगा। जो देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए, पुनः राजगढ़ पहुंच संपन्न होगा।
-- जुलूस में केरल का कलरी पट्टी होगा आकर्षण का केन्द्र, भगवामय बना डुमरांव
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव में रामनवमी के मौके पर निकलने वाले श्री महाबीरी झंडा जलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को सुबह में छठिया पोखरा स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद शाम में राजगढ़ के विशाल फाटक से जुलूस का शुभारंभ होगा। जो देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए, पुनः राजगढ़ पहुंच संपन्न होगा। आयोजन समिति श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद गुरूजी, संरक्षक सुमित गुप्ता तथा अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने बताया कि इस बार के जुलूस का खास आकर्षण केरल का प्रसिद्ध कलरी पट्टी (कला प्रदर्शन) रहेगा।

इसके अलावे मध्यप्रदेश व वाराणसी के बैंड बाजे, प्रयागराज व कानपुर की झांकी, बलिया का डमरू तथा वाराणसी का झाला बाजा के अलावे झांकियों में मां काली की भाव भंगिमा, शिव तांडव, अघोर नृत्य, भष्म आरती तथा समुद्र मंथन को शामिल किया गया है। जबकि वीर हनुमान व रामदरबार की जीवंत प्रस्तुति भी की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि जुलूस में हाथी-घोडे़ व उंट के साथ ही हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस जुलूस को ले आयोजन समिति द्वारा पूरे शहर को पहले ही भगवा झंडे से सजा दिया गया है। पूर्व संध्या पर आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें तैयारियों को परखा गया।

इधर जुलूस में शामिल होने वाले रथ तथा अन्य वाहनों को भगवा झंडे से सजाने का काम देर रात तक जारी था। बैठक में संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद गुरूजी, संरक्षक सुमित गुप्ता, अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन केशरी, अनिल कुमार, दीपक रौनियार, सचिव मनोज केशरी, उप सचिव कृष्ण मुरारी केशरी, विनोद केशरी, कोषाध्यक्ष नीरज केशरी, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर, आशिष केशरी, सूचना प्रभारी दयाशंकर प्रसाद समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, इस जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुश्तैद है। पूर्व संध्या पर डुमरांव थाने से फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में रामनवमी मनाने का संदेश दिया गया।

