लाल वारंटी समेत सात वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
डुमरांव पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में एक लाल वारंटी सहित कुल सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में एक लाल वारंटी सहित कुल सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में डुमरांव निवासी नंद बिहारी गोस्वामी, पिता सिंगासन गोस्वामी, भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कोरानसराय थाना क्षेत्र में पूर्व से एक आपराधिक मामला दर्ज था।

मामले में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध लाल वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में कानून से बच निकलना संभव नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

