Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नल-जल योजना के नाम पर साइबर लूट, एक क्लिक में उड़ गए 92 हजार, ग्रामीणों में दहशत

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों का जाल लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामला कोरान सराय थाना क्षेत्र के दखिनांव गांव से सामने आया है, जहां नल-जल योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

नल-जल योजना के नाम पर साइबर लूट, एक क्लिक में उड़ गए 92 हजार, ग्रामीणों में दहशत

केटी न्यूज/डुमरांव

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों का जाल लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामला कोरान सराय थाना क्षेत्र के दखिनांव गांव से सामने आया है, जहां नल-जल योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दखिनांव गांव निवासी युवक के मोबाइल पर साइबर ठगों ने खुद को योजना से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया।

नल-जल योजना के नाम पर साइबर लूट, एक क्लिक में उड़ गए 92 हजार, ग्रामीणों में दहशत

भरोसा जीतने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया और कहा गया कि नल-जल योजना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ट्रायल के तौर पर कुछ रुपये फोन-पे से ट्रांजेक्शन करना होगा। सरकारी योजना का नाम सुनकर युवक झांसे में आ गया और लिंक खोलते ही उसके खाते पर संकट टूट पड़ा।लिंक ओपन करने के कुछ ही मिनटों के भीतर युवक के एसबीआई खाते से 13 बार में कुल 92 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे तो युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह कोरान सराय स्थित एसबीआई शाखा पहुंचा, जहां जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।

नल-जल योजना के नाम पर साइबर लूट, एक क्लिक में उड़ गए 92 हजार, ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद पीड़ित ने कोरान सराय थाना में आवेदन देकर साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को आसानी से अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और फोन या सोशल मीडिया पर आए ऐसे प्रलोभनों से सावधान रहे।

नल-जल योजना के नाम पर साइबर लूट, एक क्लिक में उड़ गए 92 हजार, ग्रामीणों में दहशत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।