Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था
Keshav Times

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

- दस दिन पहले भी हुई थी दिन दहाड़े चोरी, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल

केटी न्यूज/केसठ

केसठ गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार की दोपहर चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ करीब 20 लाख रूपए के गहने चुरा लिए है। घटना के वक्त गृह स्वामी तथा उसकी पत्नी घर में ताला बंद कर गांव में ही बने दूसरे घर पर चले गए थे।

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

इसी दौरान मौका पा चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बता दें कि दस दिन पहले भी इस गांव में दिन दहाड़े चोरी हुई थी। दिन के उजाले में बढ़ी चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे है।

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अरविन्द यादव उर्फ नथुनी यादव की पत्नी कलावती देवी व परिवार के अन्य सदस्य अपने दूसरे घर पर गए हुए थे। इसी बीच कुछ अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़ चोरी कर लिए। चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन पर दी।

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर से अज्ञात लोगों को भागते हुए देखा गया। वही घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर जब पीड़ित की पत्नी कलावती देवी घर पहुंची तो देखी कि घर में रखा उसका व उसके दो बहुओ के रूम, बक्सा व अलमीरा का ताला टूटा है तथा उसमें रखे गहने गायब है। पीड़ित की मानें तो चोरी गए गहने की कीमत करीब 20 लाख रूपए है।

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

वही दिन दहाड़े हुए चोरी की वारदात से स्थानीय पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। जिसके बाद घटना स्थल पर नावानगर पुलिस घटना पहुंच जांच कर लौट गई। मजे की बात तो यह है

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना में इजाफा होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की बात कह अपना पल्ला झाड़ ले रही है। लेकिन, पुलिस को इन चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिलती।

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

वही चोरों की शिनाख्त नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। जिसका नतीजा है कि रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस को चुनौती देते हुए दिन में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिये है। जो पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दिन दहाड़े हुए चोरी से भयभीत ग्रामीण धीरज गुप्ता, शुभम गुप्ता,

केसठ में नहीं थमी दिनदहाड़े चोरी, भरी दोपहरी बंद घर से 20 लाख का गहना ले उड़े चोर

रवि कुमार, दीपक कुमार आदि ने पुलिस कप्तान से केसठ में पुलिस चौकी स्थापित करने की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि ये पुलिसिया व्यवस्था का नाकामी का फल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।