Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

बीड़हरा गांव के सामने बोलेरो व मैजिक में हुआ आमने-सामने टक्कर

मऊ से बिहार मौत की पूछार करने जा रहे थे बोलेरो सवार

केटी न्यूज़ बलिया

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

नगरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बिड़हरा ग्राम के समीप बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया।

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

  वहीं, बोलेरो में सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहा बालक चपेट में आ गया जो जिंदगी- मौत से जूझ रहा है। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुँचाया, जहां से सभी घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

बताया जाता है कि मऊ जिले के मर्यादपुर (डुमरी) से बोलेरो पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग बक्सर में किसी रिश्तेदार के यहां हुई मौत का पुछार करने के लिए नगरा मार्ग होकर जा रहे थे। इस दौरान नगरा की ओर से तेज गति से मुर्गी लदा पिकअप कोहरा के चलते विपरीत दिशा से जा रहे बोलेरो से टकरा गया

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गया। टक्कर इतना बेजोड़ था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक सूर्यकेश राजभर पुत्र रामरूप निवासी महुई थाना मधुबन (मऊ) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जबकि बोलेरो पर सवार बिंदा देवी (40) पत्नी महातम, अनिल कुमार (50), गीता देवी (48) पत्नी अनिल, रामबाबू (50) और महातम (45) घायल हो गए।

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां बिंदा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे सूरज (12) पुत्र वीरेंद्र दुर्घटना की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, चार गंभीर

हादसे के बाद मुर्गी लदा पिकअप छोड़ चालक भाग निकला। घायलों की हालत की चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।