यू-ट्यूब चैनल खरीदने के बावजूद निर्धारित रकम नहीं देने का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

यू-ट्यूब चैनल खरीदने के बावजूद निर्धारित रकम नहीं देने का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

- कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज करया था मामला

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय पुलिस ने यू ट्यूब खरीदने के बाद फर्जीवाड़ा करते हुए एकरारनामा की राशि चूकता नहीं करने वाले एक आरोपी को गया से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत दखनेर गांव का प्रिंस कुमार पिता रामबली शर्मा हैं।

जानकारी के अनुसार कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र संतोष कुमार ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि पिं्रस उसके यू ट्यूब चैनल जेएमएम फिल्म को दो करोड़ रूपए में खरीदा था। इसी वर्ष छह जनवरी को वह मेरे खाता संख्या 45500100002904 में एक लाख रूपए भी डाला था तथा दो करोड़ का एकरारनामा किया था।

लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद वह तय राशि नहीं दे रहा था और मांगने पर धमकी दे रहा था। जिसके बाद संतोष ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साधनों से मामले की तत्काल जांच करते हुए संतोष के आरोप को सही पाया।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गया भेजा। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दें कि यह अपने तरह का अनोख मामला है जब यू ट्यूब चैनल के खरीद फरोख्त में धांधली की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।