Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

पुराना भोजपुर से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई, जिसमें वृद्ध महिला और युवक समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुराना भोजपुर से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई, जिसमें वृद्ध महिला और युवक समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुराना भोजपुर निवासी उमा यादव (पिता गुप्तेश्वर यादव) और उनके पुत्र रामजी यादव के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी नया भोजपुर थाना कांड संख्या 16/26 के तहत की गई है। घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है।इस मारपीट को लेकर एक ही पक्ष के दो लोगों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुराना भोजपुर से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

कमल सिंह ने सात नामजद आरोपियों पर अपने पुत्र के साथ बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं श्रीकवल सिंह ने चार लोगों पर अपनी वृद्ध पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, युवक का इलाज पटना जबकि वृद्ध महिला का इलाज बनारस में चल रहा है।उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी उमा यादव ने काउंटर केस दर्ज कराते हुए परिजनों के साथ मारपीट और हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य मामलों की जांच जारी है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुराना भोजपुर से मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।