Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

घर का ताला तोड़ सात लाख नगद और जेवर समेत लाखों की चोरी

घर का ताला तोड़ सात लाख नगद और जेवर समेत लाखों की चोरी

केटी न्यूज/आरा

शहर में नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित शिवपुरी मोहल्ले में चोरी की भीषण वारदात हुई है। इस दौरान एक घर से सात लाख रुपए नगद और लाखों के जेवर की चोरी कर ली गयी है। बगल में बन रहे घर के रास्ते घुसे चोर ग्रिल तोड़कर जेवर और नगदी ले उड़े। घटना रविवार की रात करीब बारह बजे की है। चोरी की यह वारदात समुंद्रा महेश सिंह के घर हुई है। घटना के दिन उनका परिवार रिश्तेदार के घर शादी में अरवल गया था।

इसे लेकर गृहस्वामिनी की ओर से नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि 25 नवंबर को वह परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने अरवल के बदराबाद गयी थी। 28 नवंबर की दोपहर उनकी बहन का बेटा उनके घर गया, तो देखा कि पहले तल्ले के पश्चिमी साइड के कमरे का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा हुआ है। उसकी सूचना मिलने पर वह भी पहुंची और चेक करने लगी। कमरे में रखे बक्से को चेक किया तो ,पता चला कि बेटी की शादी के लिए खरीदे गये जेवर सहित नौ लाख के जेवर और सात लाख रुपए नगद की चोरी की गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।