Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

घिनौनी हरकत: कृष्णाब्रह्म में चार वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घिनौनी हरकत: कृष्णाब्रह्म  में चार वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक वहशी ने एक चार वर्षीय मासूम को मिठाई खिलाने का लालच दे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। घटना गुरूवार शाम की है। इस घटना के बाद रोती विलखती मासूम अपने घर आई तथा अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे।

घिनौनी हरकत: कृष्णाब्रह्म  में चार वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जहां पीड़िता की मां के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में आरोपी के खिलाफ पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम पीड़िता अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक उसके पास पहुंचा तथा उसे मिठाई खिलाने का लालच दे सुनसान जगह पर लेकर चला गया।

घिनौनी हरकत: कृष्णाब्रह्म  में चार वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जहां उसके साथ उक्त वहशी ने घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार तेज है। हालांकि लोग ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले युवक को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।