अरियाव गांव में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई, एक गिरफ्तार

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरियाव निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायालय भेज दिया।

अरियाव गांव में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरियाव निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायालय भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव में एक युवक नशे की हालत में घूमते हुए लोगों के साथ हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जांच की।

जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।