Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, एक व्यक्ति की भैंस दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चली गई, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

--लाठी-डंडे चले, महिला समेत कई घायल; दोनों पक्षों की शिकायत पर 15 लोगों को बनाया गया नामजद

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, एक व्यक्ति की भैंस दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चली गई, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को गांव निवासी ओम प्रकाश यादव अपनी भैंस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान भैंस कथित तौर पर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।इस मामले में दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के घायल ओम प्रकाश यादव के बयान पर अशोक यादव, सुभाष यादव, संजय यादव सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने मिलकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल महिला के बयान पर चुमन यादव, ओम प्रकाश यादव, रुदल यादव समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की

भैंस दरवाजे पर जाने से बढ़ा विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।