स्कॉर्पियो से 207 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
चक्की थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन से कुल 207 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।


--चक्की थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त कर पहचान में जुटी पुलिस
केटी न्यूज/चक्की
चक्की थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन से कुल 207 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अब वाहन के आधार पर तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्की थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की।

जांच के दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 500 एमएल बीयर के 11 कार्टन शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 132 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल वाली शराब के छह कार्टन बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 51.84 लीटर है। वहीं आफ्टर डार्क ब्रांड की 180 एमएल वाली शराब के तीन कार्टन भी जब्त किए गए, जिसकी कुल मात्रा 25.92 लीटर है। इस प्रकार कुल 207 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।

बरामद शराब की गिनती और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के बीच खलबली मच गई है, जबकि आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

