Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

गजरांवा मोड़ के पास मामूली विवाद में कार चालक युवकों की पिटाई, सोने का चेन भी छिना

गजरांवा मोड़ के पास मामूली विवाद में कार चालक युवकों की पिटाई, सोने का चेन भी छिना

- कार से टकरा गई थी बकरी, इसी बात पर चालक तथा उसके भाईयों को लाठी डंडे से पीटा

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर में दबंगों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी पिछले सप्ताह इंटर के एक परीक्षार्थी को स्टेशन से अगवा करने के बाद बंधक बना पिटाई का मामला थमा भी नहीं है कि शुक्रवार को नया भोजपुर डुमरी रोड स्थित गजरांवा मोड़ के पास कार सवार कुछ युवको की पिटाई तथा एक युवक का सोने का चेन छिनने का मामला प्रकाश में आया है।

गजरांवा मोड़ के पास मामूली विवाद में कार चालक युवकों की पिटाई, सोने का चेन भी छिना

पीड़ितों का कसूर सिर्फ इतना था कि सड़क पर उछलते कूदते हुए एक बकरी उनके कार के आगे आ गई थी, जिससे उसके पैर में मामूली चोट लगी थी। इसके बाद गजरांवा मोड़ के पास स्थित गजरांवा सिमेंट स्टोर के मालिक तथा कुछ अन्य लोगों ने कार चालक युवकों की पिटाई कर सोने का चेन छिन लिया। पीड़ित डुमरी के आशुतोष कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है

गजरांवा मोड़ के पास मामूली विवाद में कार चालक युवकों की पिटाई, सोने का चेन भी छिना

कि वह तथा उसके चचेरे भाई रौनक व अभिषेक के साथ अपनी बहन को उसके ससुराल में छोड़ने रोहतास जा रहे थे। गजरावा मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार टै्रक्टर से बचने के प्रयास में दो बकरियां उनके कार के आगे आ गई। कार चला रहे अभिषेक ने ब्रेक लगाया। इस दौरान एक बकरी का एक पैर कार के पहिया से दब गया।

गजरांवा मोड़ के पास मामूली विवाद में कार चालक युवकों की पिटाई, सोने का चेन भी छिना

हमलोग अपनी गाड़ी को साइड में खड़ा कर रोके, इसी दौरान गजरांवा सिमेंट स्टोर के मालिक तथा तीन अन्य लोग वहां आ धमके तथा हमलोगों की पिटाई करने लगे। उनमें एक व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार भी था। इस संबंध में नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।