Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

- जमीन विवाद में हत्या का लगाई है आरोप, पूर्व में धमकी दिए थे आरोपित

- गायब मोबाईल व पर्स का नहीं मिला सुराग

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बगेन थाना क्षेत्र के पिराढ़ गांव निवासी संतोष मिश्र की हत्या मामले में पत्नी रेणु देवी के बयान पर तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताई है कि उसके पति का गांव के ही कलक्टर पांडेय से जमीन विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले कलक्टर पांडेय ने उनके मोबाईल पर फोन कर धमकी दिया था।

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

जिसकी रिकार्डिग भी उनके मोबाईल में थी। पांच फरवरी की शाम सात बजे कलक्टर पांडेय अपने दोनों पुत्रों राजधन पांडेय व राजा पांडेय के साथ शाम सात बजे हमारे दरवाजे पर आकर मेरे पति को धमकी दिए थे और एक दो दिनों में ही परिणाम भुगतने की बात कह गए थे। गुरूवार की सुबह मैं अपने पति के साथ सिकरिया में आयोजित यज्ञ देखने बाइक से जा रहे थे। गांव से बहार मूंज के पास रास्ता खराब था, जिस कारण वे गाड़ी धीरे-धीरे चला रहे थे।

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

इसी दौरान तीनों नामजदों के अलावे चार-पांच अज्ञात अचानक बाइक के सामने लोहे के रॉड तथा अन्य घातक हथियारों से लैस हो आ गए। तब मेरे पति ने गाड़ी रोकते हुए मुझे घर जाकर परिजनों को बुलाने को भेजा। मैं किसी तरह घर की तरफ भागी। घर से अपने भसूर तथा अन्य सदस्यों को लेकर वहां पहुंची तो देखी कि मेरे पति सड़क किनारे स्थित एक गड्ढें में पड़े है। उन्हें बेरहमी से मारा गया था। उनका हाथ पैर टूट गया था तथा सिर के पिछले हिस्से में फटने का निशान भी बन गया था।

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

हालांकि उनकी सांस चल रही थी। हममलोग इलाज के लिए लेकर रघुनाथपुर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेणु ने बताई है कि उसके आरोपितों ने उसके पति का मोबाईल तथा पर्स भी छिन लिया है। मोबाईल में पूर्व में दिए धमकी का कॉल रिकार्ड है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। वही इस घटना के बाद गांव में तनाव कायम है। 

संतोष मिश्र हत्याकांड, पत्नी ने तीन नामजद व चार पांच अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर

कहते है थानाध्यक्ष

संतोष मिश्र हत्याकांड मामले में उसकी पत्नी ने तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर के अलावे कई बिंदुओं पर सूक्ष्मता से पड़ताल कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।