डुमरांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे का किया भव्य स्वागत

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे बक्सर जिले की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के लिए पटना से बक्सर जा रहे थे। इस दौरान डुमरांव स्थित महाराज कोठी के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

डुमरांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे का किया भव्य स्वागत

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे बक्सर जिले की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के लिए पटना से बक्सर जा रहे थे। इस दौरान डुमरांव स्थित महाराज कोठी के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं एवं नारों के जरिए तावडे जी का अभिनंदन किया। स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक लिखित पत्र सौंपते हुए बक्सर जिले में वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से कई समर्पित कार्यकर्ता संगठन में उचित स्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विनोद तावडे ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और संगठन में सभी को यथोचित सम्मान देने का प्रयास होगा। उनके इस आश्वासन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्वागत करने वालों में भाजपा नेता संतोष दुबे, मनोज सिंह, दयाशंकर तिवारी, विजय शंकर उर्फ भोला तिवारी, सतीश राय, बजरंगी तिवारी, रोहित सिंह, विपिन बिहारी सिंह, चुनमुन प्रसाद वर्मा, लालाजी, मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।