Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डुमरांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाडेरा में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। विद्यालय के छात्रों ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों व बग़ीचों में पौधे रोपे और उन्हें जीवनभर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

इस अभियान में यूको क्लब के सदस्यों ने बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों को बताया गया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वृक्ष और पर्यावरण का संबंध विषय पर चर्चा की गई, जिसमें छात्रों को यह समझाया गया कि एक पेड़ हमारी मां के समान होता है, जो बिना कुछ मांगे हमें छाया, फल, फूल और प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करता है। इसी भावना से बच्चों को अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाने को प्रेरित किया गया।

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षिका अनीता यादव, जयप्रकाश यादव, सरोज राज, रामकुमार सिंह, खुशबू कुमारी, रूबी कुमारी और विजय कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और इस पुनीत कार्य में उनकी भूमिका को सराहा।

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शिक्षिका अनीता यादव ने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य है कि 100 प्रतिशत बच्चे पेड़ लगाएं और उसे जीवित रखें। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जब बच्चे इस काम को अपनी मां के नाम से जोड़ेंगे, तो वे इसे भावनात्मक रूप से अपनाएंगे और पौधों की देखभाल भी पूरे मन से करेंगे। 

मां के नाम एक पेड़, अभियान में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इस मौके पर ज्योति कुमारी, अनु कुमारी, सोनी कुमारी, मोना कुमारी, कीर्ति कुमारी, खेसारी समेत कई अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।