दो थाना के पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग, वसूले एक लाख रुपए से अधिक जुर्माना
दो थाना नावानगर व सोनवर्षा में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को महंगा पड़ गया। नियम स्थानीय उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर पुलिस ने आर्थिक दंड लगाया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था।

केटी न्यूज़। नावानगर

दोनों थाना के पुलिस ने शनिवार की देर शाम व रविवार को थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में जूता, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात आदि की जांच किया गया। साथ ही वगैर हेलमेट के वाहन चालकों को फाईन के साथ थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त सवारी और बिना हेलमेट वालों को मुख्य रुप से चेक किया गया। इस दौरान कई वाहनों में कागजात की कमी रहने पर चालान काटा गया। उन्होंने ने कहा कि जांच के दौरान 34500 रुपए का चालान काटा गया है।
वही सोनवर्षा थाना ने बताया कि वाहन जांच में दर्जनों बाइक यातायात नियम का पालन नहीं करते पकड़े गए। जिनपर आर्थिक दंड लगाते हुए कुल 67 हजार रुपए का चालान काटा गया है।