स्कूल की मर्यादा पर दाग: अश्लील वीडियो मामले में दो शिक्षक निलंबित

डुमरांव प्रखंड के नथूनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्यालय की गरिमा और शिक्षक पद की मर्यादा के विपरीत आचरण के आरोप में शिक्षक अरविंद कुमार और ब्रजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

स्कूल की मर्यादा पर दाग: अश्लील वीडियो मामले में दो शिक्षक निलंबित

__ ग्रामीणों के हंगामे के बाद खुला मामला, जांच में स्कूल से बाहर आपत्तिजनक गतिविधियों और ब्लैकमेल की धमकी देने के आरोप सामने आए

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव प्रखंड के नथूनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्यालय की गरिमा और शिक्षक पद की मर्यादा के विपरीत आचरण के आरोप में शिक्षक अरविंद कुमार और ब्रजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।मामला 29 अगस्त को उस समय सामने आया, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण अचानक विद्यालय परिसर में पहुंच गए। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पहले एक शिक्षक के साथ हाथापाई की। इसके बाद दूसरे शिक्षक का मोबाइल फोन जांचा गया, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई।

इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उक्त शिक्षक के साथ भी मारपीट की गई।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमाम अली ने इसकी लिखित सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को दी। विभागीय स्तर पर हुई प्रारंभिक जांच में दोनों शिक्षकों के संबंध में गंभीर आरोप सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों विद्यालय परिसर के बजाय बाहर आपत्तिजनक वीडियो बनाने तथा लोगों को ब्लैकमेल करने की धमकी देने जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल थे। जांच के दौरान अन्य आपत्तिजनक मामले भी सामने आने की बात कही गई है।

बताया जाता है कि दोनों शिक्षक अपनी गतिविधियां विद्यालय के बाहर रखते थे, जिसके कारण स्कूल में कार्यरत अन्य शिक्षकों को इसकी भनक नहीं लग पाती थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद मामला सामने आया तो शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया।बीईओ ने जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ (स्थापना) रजनीश झा ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।डीईओ इंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। शिक्षक पद की गरिमा और विद्यालय की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपों में कानूनी सावधानी जोड़ें