Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) में 4 से 7 फरवरी तक आयोजित वार्षिक खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-25 में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के साथ कुल 11 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग लिया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

- प्रतियोगिता का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित हुआ

60 विद्यार्थियों ने प्रतियेगिता में भाग लिया

केटी न्यूज/डुमरांव  

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) में 4 से 7 फरवरी तक आयोजित वार्षिक खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-25 में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के साथ कुल 11 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग लिया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

इस प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के कुल 60 विद्यार्थियों (34 छात्रों व 26 छात्राओं) ने डॉ समीर प्रताप सिंह, सहायक प्राध्यापक सह कनिय वैज्ञानिक, डॉ नंदिनी साहा, सहायक प्राध्यापक सह कनिय वैज्ञानिक एवं डॉ नंदिता कुमारी, सहायक प्राध्यापक सह कनिय वैज्ञानिक के नेतृत्व में प्रतिभागियों भाग लिया। खेल-कूद प्रतियोगिता में कुल 3 स्वर्ण, 3 कांस्य तथा 2 रजत पदक कृषि महाविद्यालय, डुमरांव ने अपने नाम किया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता में ज्ञान बिंदु ने 2 स्वर्ण पदक (100 मीटर तथा 200 मीटर रेस), नुनु कुमार ने एक कांस्य (400 मीटर रेस), 2 रजत (800 मीटर तथा 1500 मीटर रेस) तथा सोनी कुमारी ने एक कांस्य पदक (गोला फेक) प्रतियोगिता में प्राप्त किया। ज्ञान बिंदु को सर्वश्रेष्ठ एथेलेटिक्स का भी अवॉर्ड कृषि विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

कबड्डी प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय, डुमरांव का वर्चस्व महिला तथा पुरुष वर्ग दोनों में रहा । महिला वर्ग में आरती कुमारी के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया हालांकि टीम लगातार तीन मैच खेलने के बाद फाइनल मुकाबला हार गई, जिससे इनको कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला टीम में सोनी कुमारी, मनीषा कुमारी, रूपरेखा शेखर, अनुष्का कुमारी, सोनल कुमारी, मुस्कान कुमारी, रूपाली कुमारी, ख़ुशी राज ने प्रतिभाग किया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

कबड्डी पुरूष वर्ग का दबदबा इस वर्ष भी कायम रहा, टीम ने ज्ञान बिंदु के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में आनंद कुमार, आदित्य सिंह,  रोहित कुमार यादव, विवेक राज, तहसीम रजा, प्रियांशु कुमार गुप्ता, अभिषेक राज, कैश अली खान शामिल रहे। कबड्डी के दोनों वर्गों में ज्ञान बिंदु तथा आरती कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ रेडर के खिताब से सम्मानित किया गया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

 वहीं व्यक्तिगत सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीविका राज को वाद- विवाद में द्वितीय, रूपाली कुमारी को कोलॉज में द्वितीय, श्रेया सुमन को पेंटिंग में तृतीय, बर्षा रानी को रंगोली में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं टीम प्रतिस्पर्धा में स्वीटी कुमारी, जागृति सिंह, कोमल प्रिया, अंशुली आर्या, सोनल कुमारी को सामूहिक गीत के लिए तृतीय तथा कावेरी कुमारी, पूजा, हेली, नीति कुमारी, आरती कुमारी, नंदिनी को सामूहिक नृत्य के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल-कूद में लहराया परचम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।